Uncategorized

भाजयुमो मंडल चांपा ने मेधावी खुशबू देवांगन को किया सम्मानित …

img 20260429 2105393300608641964060067 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चांपा के अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चांपा की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन के निवास पहुंचकर उन्हें मेधावी सूची में स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने कहा कि खुशबू देवांगन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे चांपा नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली छात्राएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाती हैं।
इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खुशबू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगी। खुशबू देवांगन एवं उनके परिवार ने भाजयुमो मंडल चांपा के प्रति आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान भाजयुमो मंडल चांपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने खुशबू की सफलता को पूरे नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Related Articles