Uncategorized

प्रश्नपत्र लीक के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा निरस्त, अब होगी पुनः परीक्षा …

image831574147345009424 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत हिंदी विषय की 14 मार्च को आयोजित परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने के दावों के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई, वहीं सिटी कोतवाली में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई।
पूरे प्रकरण को लेकर 23 मार्च को परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय की 14 मार्च को ली गई परीक्षा को स्थगित किया जाए। समिति ने यह भी तय किया कि अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। नई तिथि पर परीक्षा को लेकर जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles