Uncategorized

दहेज प्रताड़ना व दैहिक शोषण का गंभीर मामला, आरोपी पति गिरफ्तार …

img 20260330 wa0335 720x4707360543676093133931 1 Console Corptech

चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना, मारपीट एवं जबरन दैहिक शोषण के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2024 में रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही आरोपी पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में पीड़िता ने पूर्व में भी दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन रहा
न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के बाद पति-पत्नी पुनः साथ रहने लगे, लेकिन आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ मारपीट की तथा उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दैहिक शोषण किया
पीड़िता की ताजा शिकायत पर थाना चांपा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का संदेश:
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रताड़ना या शोषण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles