Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

निवेदिता पाल ने जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला …

img 20260406 wa00846051742273733328214 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक चर्चा की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद रवाना हुए हैं। उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रभारी व्यवस्था के तहत श्रीमती निवेदिता पाल को जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे
इस दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे