Uncategorized

मीडिया में खबर के बाद जागा प्रशासन, अंबेडकर भवन पहुंचे अधिकारी, प्रतिमा स्थापना का दिया आश्वासन …

img 20260410 wa0000150415822566045940 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मीडिया में मामला प्रमुखता से सामने आने के बाद आज प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद दुर्गा प्रसाद कुर्रे द्वारा अंबेडकर भवन में प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती से पूर्व मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद यह मुद्दा मीडिया में सामने आया, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा।
गुरुवार को नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, चांपा थाना प्रभारी, तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं पार्षदगण अंबेडकर भवन पहुंचे। अधिकारियों ने रामबांधा तालाब के समीप स्थित भवन का निरीक्षण किया और वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान पार्षद दुर्गा प्रसाद कुर्रे ने अधिकारियों को बताया कि अंबेडकर भवन में वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं, लेकिन अब तक बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है, जिससे आम नागरिकों और समाज के लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

अधिकारियों ने पार्षद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रतिमा स्थापना के संबंध में जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रशासनिक आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन की स्थिति टलती नजर आ रही है, हालांकि अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अंबेडकर जयंती से पहले मांग पूरी होती है या नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे