



चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर–चांपा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर मंडल चांपा कार्यकारिणी वर्ष 2026 की घोषणा कर दी गई है। यह सूची पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में नगर मंडल अध्यक्ष लव देवांगन द्वारा जारी की गई है।



घोषित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। अध्यक्ष पद पर लव देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कई युवाओं को उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार-प्रसार, मीडिया, प्रशिक्षण, स्वाध्याय, आईटी एवं तकनीकी, विधि एवं तर्कनीति जैसे महत्वपूर्ण विभागों में शामिल किया गया है।











