छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पांडेय के प्रयास से कन्हाईबंद गांव के एक दिव्यांग जोड़े को मिली नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख की सहायता राशि…

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम कन्हाईबंद के एक दिव्यांग जोड़े को निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशक्तजन विवाह योजना के तहत एक दिव्यांग व्यक्ति को विवाह पश्चात 50 हजार की सहायता राशि प्राप्त होती है। ग्राम कन्हाईबंद मे रवि यादव और किरण यादव के विवाह पश्चात आशीर्वाद देने पहुंचे इंजीनियर रवि पाण्डेय को ज्ञात हुआ कि नव विवाहित जोड़ी दोनो दिव्यांग है तो उन्होने शासन की योजना का लाभ लेने कहा। ग्राम सरपंच एकता रजनीकांत तिवारी ने विधिवत प्रक्रिया कराया और अंततः दिव्यांग जोड़ी को शासन की 1 लाख की सहायता प्राप्त हुई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक टी.पी. भावे, सरपंच प्रतिनिधि रजनीकांत तिवारी, पूर्व सरपंच प्रभाकर तिवारी, काशी प्रसाद राठौर, अनिकेत तिवारी, श्रवण यादव, अरूण बरेठ मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles