छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हुई चुनावी सभा, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पहुंचे प्रचार करने …


WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
IMG 20231114 WA0012 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब एक दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा से स्टार प्रचारक के रूप में बड़े नेताओं के चुनावी सभा का दौर शुरू हो गया है।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चांपा आए शहरवासियों को फिर से सरकार बनने पर महज कोकुन बैंक स्थापना कराने की बात कही।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
IMG 20231114 WA0010 Console Corptech

जांजगीर चांपा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चांपा के भालेराय मैदान में आयोजित चुनावी सभा में शिरकत की। मंच पर कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत मौजूद रहे। इसके पूर्व मंडी परिसर में बनाए गए हेलीपेड में कोसा, कांसा,कंचन और माँ समलेश्वरी की पावन नगरी में कहकर भूपेश बघेल का नपाध्यक्ष जय थवाईत सहित कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि जांजगीर वाले चालक हैं। दो-दो सीट जीताकर भेजते हैं। मुझे उम्मीद है, इस बार जांजगीर चांपा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को अधिक संख्या में भेजेंगीं और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

IMG 20231114 WA0011 Console Corptech

वहीं सरकार की घोषणा में बिजली बिल हाफ करने की बात करते हुए कहा कि इसका लाभ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर जांजगीर चांपा के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल को भी मिलता है। हमारी सरकार सर्वहित सोचने वाली सरकार है। जुमला फेंकने वाली नहीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेटली से भी ज्यादा तेज फेंकते हैं, जिस बात को जनता भली-भांति जवाब देगी। आने वाले 3 दिसंबर को कांग्रेस 75 सीट जीतकर कर सरकार बनायेगी। ये जिम्नेदारी आप सबको दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो इस बार किसान के कर्जा के साथ समूह की दीदीयो की भी कर्जा माफ करेगें। 21 क्विंटल धान 3200 रूपये समर्थन मूल्य में खरीदी करेगे। कार्यक्रम को डॉ. महंत ने भी संबोधित किया।

Related Articles