Uncategorized

चांपा में संगठन सृजन के तहत बूथ कमेटी बैठक, 2028 चुनाव की तैयारी पर जोर …

img 20260503 wa00517728888892928508467 Console Corptech

चांपा। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस के उद्घोष के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज चांपा (शहर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड क्रमांक 17 के बूथ नंबर 63 में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर निरंतर सक्रियता बनाए रखने और अभी से 2028 के चुनाव की तैयारी हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशन सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास एवं मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी ने घर-घर संपर्क अभियान को तेज रखने और बूथ कार्यकर्ताओं से नियमित भेंट-मुलाकात की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

img 20260503 wa00525881311082274161829 Console Corptech

बैठक का संचालन सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष राज सरोज ने किया। बैठक का संचालन सुनील साधवानी, व आभार मंडल अध्यक्ष राज सरोज ने किया बैठक में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, ब्लाक उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास, महामंत्री राजू शर्मा, रंजन कैवर्त, सचिव जीवन बंजारे, एकांश तिवारी, बूथ. 63 के अध्यक्ष राम मनोज शर्मा, दिनेश राठौर,सुमित राठौर, सुमित राठौर, शुभम बरेठ, के. रामाराव, विश्राम बंजारे, चितरंजन तिवारी, टेकराम वर्मा, बूधेश्वर केंवट, कमलेश केंवट, अमन रजक, संजू ठाकुर, विजय केंवट कालीचरण शाह, सुमित दास, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles