



जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 की देर शाम थाना चांपा पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिवनी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी राजू पाटले, पिता चुन्नूलाल पाटले (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम हर्राभाटा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे की सराहनीय भूमिका रही।












