Uncategorized

जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल खैरताल के प्रबंधन पर गंभीर आरोप, शिक्षिका ने लगाया मानसिक प्रताड़ना और वेतन कटौती का दावा …

img 20260510 wa0058281296557411928360709253 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। विद्यालय की शिक्षिका गीता महंत ने स्कूल प्रबंधन एवं प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2021 से विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। आरोप है कि विद्यालय द्वारा उनका वेतन 13,336 रुपये प्रतिमाह दर्शाया जाता था, लेकिन वास्तविक रूप से केवल 5,000 रुपये ही दिए जाते थे। शेष राशि को अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया जाता था, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। साथ ही पीएफ राशि जमा नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।
शिक्षिका ने यह भी कहा कि शासकीय अवकाशों के दिनों में भी उन्हें विद्यालय बुलाया जाता था और विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। अप्रैल 2026 में पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अवकाश मांगने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया और बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया।
मामले को गंभीर बताते हुए गीता महंत ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला थाना एवं नवागढ़ थाना में भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। शिकायत के साथ उन्होंने नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं व्हाट्सएप चैट जैसे दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग और प्रशासन के संज्ञान में है। अब देखना होगा कि जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित शिक्षिका को न्याय मिल पाता है या नहीं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

इधर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए.के. पाटले ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ उचित एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे