



जांजगीर-चांपा। जिला कराटे संघ जांजगीर-चांपा द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके प्रतिभावान कराटे खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शील साहित्य परिषद सभा भवन, जांजगीर में रविवार 10 मई को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


समारोह के मुख्य अतिथि काली उपासक एवं तंत्रिकाचार्य गुरुजी सनत राठौर रहे। अध्यक्षता कराटे संघ बम्हनीडीह के अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बम्हनीडीह तहसीलदार शशिभूषण सोनी, समाजसेवी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (अजा विभाग) राईस किंग खूंटे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र तिवारी, नेटबॉल संघ के सचिव राजेश राठौर, सक्ती कराटे संघ के अध्यक्ष जी.आर. प्रधान, अरुण कश्यप तथा कराटे संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गुरुजी सनत राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता एवं गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन में प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। कराटे का उद्देश्य केवल खेल तक सीमित न होकर आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्र रक्षा की भावना विकसित करना होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राईस किंग खूंटे ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंचों से नई प्रतिभाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण की दिशा मिलती है। तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच की आवश्यकता पर बल देते हुए बच्चों को सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक विकास से जुड़ी सीख दी। कार्यक्रम को जितेंद्र तिवारी, वरुण पाण्डेय और राजेश राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला कराटे प्रमुख रुक्मणि रानू एवं वीरेंद्र डडसेना द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वंशिका चौहान, प्रांजल अग्रवाल, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता, नेहा यादव, आराधना खूंटे, निशि धीवर सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।



इस अवसर पर दिव्यांश सिंह, रीना कश्यप, रणधीर राय, भूमि कृष्णा, शुभम साहू, अनिकेत साहू, एकता कंवर, आराध्या दुबे, अन्वेषा राठौर, सेसान देव गौतम, लक्ष्मणा साहू, आर्या राठौर, गरिमा राठौर, संगीता रातें, सिद्धि साहू, सरताज रातें, अन्वीक्षा तिवारी, आबया धानुका, मानसी अग्रवाल, पूर्वी कश्यप, हर्ष रातें, आकांक्षा सिंह, समर्थ सिंह, अनन्या राठौर, डूलीना साहू, मुस्कान कश्यप, दीपक साहू, तमन्ना राठौर, विशु वर्मा, आरुष तिवारी, मलीना कमल संडे, प्रगति सूर्यवंशी, लीजा महंत, किशन साहू, वैभव मिश्रा, अनमोल साहू, सेजल कंवर, झलक पटेल, जोयल लकड़ा, हिमांशु बरेठ, नैंसी सोनवानी, आहना शर्मा, सनय जांगड़े, स्वाति गढ़वाल, श्रेष्ठ द्विवेदी एवं हार्दिक राठौर को उपलब्धि सम्मान 2025-26 के तहत मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।







