Uncategorized

संतोष सोनी दूसरी बार लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष, वासुदेव देवांगन बने सचिव …

img 20260515 wa00778380632137970413621 Console Corptech

चांपा। लायंस क्लब चांपा की वर्ष 2026–27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। क्लब के अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है, जबकि लायन वासुदेव चंद देवांगन को सचिव तथा लायन राजेश अग्रवाल (के.सी.) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी की नियुक्ति हेतु क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी द्वारा क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय नामांकन समिति का गठन किया गया था। समिति ने आपसी बैठक और गहन विचार-विमर्श के बाद अपना प्रतिवेदन क्लब की सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी लायन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित करते हुए करतल ध्वनि के साथ पारित किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने सदन को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में लायन साथियों के सहयोग से लायंस क्लब चांपा इंटरनेशनल, मल्टीपल, डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन स्तर पर सेवा की नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब चांपा पिछले 48 वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और स्थायी गतिविधि के रूप में लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल का संचालन कर शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे