



चांपा। महिला कमांडो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर एक गंभीर मामला सामने आया है। आवेदन में महिला कमांडो ने आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल 2026 को रात करीब 9:20 बजे ड्यूटी के दौरान रतन चंद्रा द्वारा उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की गई।


आवेदन के अनुसार, रतन चंद्रा ने महिला कमांडो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मर्यादा भंग की। घटना के बाद महिला कमांडो ने तत्काल इसकी सूचना चांपा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला कमांडो ने अपने आवेदन में कहा है कि ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और इससे उनकी सुरक्षा व सम्मान पर प्रश्नचिह्न लगता है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ त्वरित जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।










