Uncategorized

एयरपोर्ट से सीधे करही गोलीकांड स्थल पहुंचे एसपी पाण्डेय …

img 20260517 wa00667363241200630100562 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशिक्षण से लौटते ही इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित छह सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से उतरते ही उन्होंने सीधे ग्राम करही पहुंचकर गोलीकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके की वस्तुस्थिति का गहन आकलन किया।

िरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा थाना प्रभारी एवं साइबर थाना प्रभारी से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में अहम जानकारियां जुटाईं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
टना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत जिले की कई पुलिस टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
स दौरान मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। करही गोलीकांड को लेकर जिले भर में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Related Articles