Uncategorized

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का चांपा दौरा…

img 20260112 wa00263626651898613467249 Console Corptech

चांपा। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस पंकज शुक्ला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के प्रथम चांपा नगर आगमन पर ओम सिटी, चांपा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।

img 20260112 wa00249094652585173286918 Console Corptech


जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का चांपा आगमन युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा। वहीं अमित सिंह पठानिया एवं आकाश शर्मा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

Related Articles