Uncategorized

सरदार पटेल जयंती समारोह में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल …

img 20251115 wa01031399133401852634573 Console Corptech

जांजगीर–चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम में कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी 16 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार भूपेश बघेल दोपहर 12:30 बजे जांजगीर ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और लगभग 1:30 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके बाद वे जांजगीर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधायक कश्यप ने आगे बताया कि समारोह के लिए छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक नारायण चंदेल सहित कुर्मी समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

img 20251115 wa01041945661717070539868 Console Corptech

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाएगा तथा कुर्मी समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।कुर्मी क्षत्रिय समाज जांजगीर–चांपा ने जिले के सभी सामाजिकजनों से कार्यक्रम में सहभागी बनने और सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।

Related Articles