Uncategorized

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित …

img 20260605 wa00738401478964865510727 Console Corptech

जांजगीर-चांपा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष जांजगीर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण में योजना के नवीन दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंडों, लाभ वितरण प्रक्रिया तथा पोर्टल पर समयबद्ध पंजीयन की जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि योजना अंतर्गत प्रथम संतान पर 5 हजार तथा द्वितीय संतान बालिका होने पर 6 हजार की सहायता राशि से संबंधित प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने पोर्टल संचालन, एमसीपी कार्ड अपलोड, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम तथा मेकर-चेकर-अप्रूवर व्यवस्था संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टियां पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री माताओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके पोषण स्तर में सुधार लाना शासन की प्राथमिकता है। कार्यशाला में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles