


चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हनुमान धारा परिसर में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चांपा द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं भावी पीढ़ी के लिए हरित वातावरण का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेड़ न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का भी माध्यम हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से वृक्षारोपण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।





