Uncategorized

चोरी गए मुकुट और आभूषण लौटे तो फिर सजा मां चंडी दाई का दरबार, पुलिस बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा …

img 20260817 wa01417034786329359170787 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित प्रसिद्ध मां चंडी दाई मंदिर में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर से चोरी हुए मां के चांदी के मुकुट और सोने के आभूषण बरामद होने के बाद विधिवत शुद्धिकरण कराया गया और मां चंडी दाई का पुनः भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर पुलिस बैंड के साथ भरम बाबा मंदिर से मां चंडी दाई मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कुछ दिन पूर्व मां चंडी दाई मंदिर से मुकुट एवं आभूषण चोरी होने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चोरी की गई सामग्री बरामद की थी। न्यायालय से सुपुर्दनामा में प्राप्त मुकुट एवं आभूषणों को सोमवार को विधि-विधान से शुद्धिकरण के बाद मां के श्रृंगार में पुनः शामिल किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व में SDOP चांपा लौकेश बंसल, DSP अजाक सतरूपा तारम, थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय, गणमान्य नागरिक देवेश सिंह, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260817 wa01409031596969471961209 Console Corptech

पुलिस बैंड की धुनों पर निकली शोभायात्रामां चंडी दाई के पुनः श्रृंगार से पहले भरम बाबा मंदिर से मां चंडी दाई मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस बैंड की मधुर धुनों और मां चंडी दाई के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और ग्रामीण शोभायात्रा में शामिल हुए। ग्रामीणों में मां के मुकुट और आभूषण वापस मिलने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

पुलिस कार्रवाई से श्रद्धालुओं का विश्वास हुआ मजबूतमंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के बाद लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। चोरी गए आभूषणों के वापस आने और मां का पुनः श्रृंगार होने से मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिखाई दिया।

img 20260817 wa01429096504718295929466 Console Corptech

ग्राम महंत में गठित हुई महिला कमांडो टीमकार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की। ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। यह टीम ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेगी।
पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास भी बढ़ेगा।

Related Articles