Uncategorized

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जमीनी स्तर तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी …

img 20240111 wa00305662808105499235888 Console Corptech

🔴 शिविर में विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित,अपर कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा किया अवलोकन …

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

गुरूवार को अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत धरदेई में पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किया गये कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम में लगाये गये शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी भी दिलाई। उन्होंने शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं लाभान्वित भी किये।

img 20240111 wa00294828913567314611785 Console Corptech


विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हरदी अमोदा, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा, पहरिया, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत धरदेई, पड़रिया, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत संजयग्राम, परसापाली, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरदा एवं चंदनिया में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है।

Related Articles