Uncategorized

चांपा-जांजगीर मार्ग पर हादसा: स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत में युवक की मौत …

चांपा। चांपा-जांजगीर मार्ग पर दर्राभांटा के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार युवक चंद्रशेखर धीवर, पिता रामनारायण धीवर, निवासी ग्राम बोदसरा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं स्कॉर्पियो को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद मार्ग पर लगा लंबा जाम – दुर्घटना के बाद चांपा-जांजगीर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर यातायात बाधित होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर चांपा और जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाकर यातायात बहाल कराने में जुट गई।

मृतक का शव जिला अस्पताल भेजा गया – हादसे में जान गंवाने वाले चंद्रशेखर धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद हो सकेगी।

Related Articles