छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

लोहे का एंगल एवं जालीदार तार चोरी कर ले जाने वाले दो कबाड़ी चढ़े मुलमुला पुलिस के हत्थे…

पामगढ़। मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा एवं स्टाफ को रात्रि गस्त के दौरान एक छोटा हाथी सफेद रंग की संदिग्ध हालत में मुलमुला की ओर जाते हुए मिली। गाडी का पीछा करते हुए त्रिमूर्ति चौक के पास वाहन को रोकवाया गया। वाहन के केबिन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति बैठे मिले। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे का एंगल एवं लोहे का जालीदार तार मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देते हुए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने छोटा हाथी  सहित उसमें रखे 4 नग लोहे का एंगल व लोहा के जालीदार तार को जब्त करते हुए आरोपी ’जितेन्द्र कुमार रात्रे व अनिल कुमार बंजारे दोनों निवासी नरियरा को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

——-

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles