छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

स्व. शशि शुक्ला के वार्षिक श्राद्ध पर संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा 25 से…



चांपा। पूर्व नगरपालिका सीएमओ स्व. शशि शुक्ला के वार्षिक श्राद्ध पर संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 25 फरवरी को कलश यात्रा गोकर्ण कथा व भागवत कथा प्रारंभ के साथ किया जाएगा। यह आयोजन पुराना कॉलेज रोड उमा उत्सव वाटिका में किया जाएगा। कथावाचक पुरी पीठाधीश्वर पं. रामप्रताप शास्त्री, कोविद होंगे।

संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में दूसरे दिन 26 फरवरी को कपिल गीता, शिव सती चरित्र, धु्रव चरित्र, 27 फरवरी को जड़भारत चरित्र, नरसिंह अवतार, 28 फरवरी को वामन अवतार, रामावतार, कृष्णावतार (नंद महोत्सव), 1 मार्च को बाल लीला, माखन चोरी लीला, गोवर्धन लीला (छप्पन भोग), 2 मार्च को रासलीला, कृष्ण रूक्मणि विवाह, 3 मार्च को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा निवेदन (चढ़ोत्री), शोभायात्रा और 4 मार्च को गीता प्रवचन, हवन यज्ञ, तुलसी वर्षा व पूर्णाहूति होगी। 5 मार्च को वार्षिक श्राद्ध एवं शांति भोज का आयोजन किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम में भक्तजनों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related Articles