छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम …

जांजगीर-चांपा।  जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था के द्वारा संस्था कार्यालय चांपा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव आस्था जनविकास सेवा समिति ने भी अपना विशेष योगदान दिया। जिसमें संस्था के कार्यकर्ता, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा छात्रों ने हिस्सा लिया। संस्था के संचालक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान में जो गर्मी पड़ रही है वह वृक्ष काटने के कारण हो रहा है, वही नदी में शहर के नालियों के उत्सर्जन के कारण प्रदूषण फैल रहा है। लोगों में कई प्रकार की बीमारियां हो रही है। उन्होंने बताया कि भूमि संरक्षण ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर किया जाना चाहिए साथ ही इसे एक अभियान के रूप में लेना चाहिए जिसमें वृक्षारोपण, तालाब बचाओ अभियान, पानी संरक्षण आदि को करना चाहिए।
उपस्थित सहभागियों ने भी अपनी बातें रखी जिसमें वर्तमान में तालाब सूखने पर चिंता व्यक्त किया गया। पानी का स्रोत सूखने एवं नीचे होने के कारण लोगों को दिक्कते आ रही हैं ज्यादा से ज्यादा वैकल्पिक स्रोतों पर विचार करना चाहिए जिसमें सोलर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए। सभी अपने जन्मदिन पर मांगलिक कार्यक्रम पर एक पेड़ लगाकर मानना चाहिए जिसमें मिट्टी एवं पानी का संरक्षण हो सके। पेड़ लगाने से ज्यादा पेड़ की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। वर्तमान में सड़के एवं रेलवे लाइन विकास के कारण अंधाधुन पेड़ों की कटाई हो रही है इसकी भरपाई करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन युक्त पेड़ों को लगानी चाहिए जैसे पीपल बरगद नीम आदि। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने कॉलेज के पास तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया इसी प्रकार संस्था द्वारा कोरबा जिले में भी विभिन्न स्थानों में संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। साथ ही सभी सदस्यों द्वारा वर्षों की सुरक्षा हेतु शपथ लिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मुनीव शुक्ला, संतोष देवांगन, नेहा भारत, डोल नारायण पटेल, धनंजय देवांगन, विरेन्द्र तिवारी, चेतन साहू, विक्रम तिवारी, माखन, संध्या, पूजा, प्रिया, माखन, अंजली व अनिल सहित लोग उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles