छत्तीसगढ़सक्ती

महिला से बलात्कार कर गर्भवती लड़ने के मामले में डेढ साल से फरार आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार, हसौद पुलिस की कार्रवाई…

मालखरौदा। सुने घर का दरवाजा खोल कर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर महिला से लगातार दुष्कर्म किया गया। मसलन महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दो साल पहले 07.11.2020 को रात करीबन 9 बजे आरोपी उत्तरा कश्यप पिता धजाराम कश्यप उसके घर के दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुसा और उसने उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया। जिससे वह गर्भवती हो गई। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना हसौद में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अरोपी घटना कारित कर लगातार डेढ़ साल से फरार था। पुलिस ने आरोपी उत्तरा कुमार कश्यप पिता धाजाराम कश्यप उम्र 37 साल साकिन कैथा थाना हसौद को चिरमिरी से लाकर आज न्यायालय पेश किया गया। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद ,उप निरीक्षक ललित चन्द्रा थाना सक्ती, आर० यादराम चन्द्रा, आर० सुभाष कटकवार, आर० मिरीश साहू, घनश्याम टण्डन, जयपाल कंवर की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles