अपना देशछत्तीसगढ़रायपुर

रूना शर्मा अत्री को दिल्ली में मिला राष्ट्रीय राष्ट्रशक्ति शिरोमणि सम्मान, देश विदेश की महिलाएं बड़ी संख्या में हुईं शामिल…

रायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा नारीशक्ति के सशक्तशाली जज्बे को नया आयाम देने के संकल्प स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की समाजसेवी एनिमल एक्टिविस्ट व पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए रूना शर्मा को  सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

भारत की राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन, राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2023 स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान 2023, राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें कला, साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, फिल्म, मीडिया, खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी नारीशक्ति के हौसलों को प्रणम्य सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन उद्योगपति अतुल मंगल, महिला उद्यमी समाज सेविका शिखा मंगल रही। समारोह का उद्घाटन पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, पद्मश्री नलिनी अस्थाना, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उद्योगपति कमल पोद्दार ने की। सम्मेलन की अध्यक्षता सम्पर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मशहूर पार्श्व गायिका पद्मश्री सोमा घोष. अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री अहमद हुसैन, पद्मश्री गोहम्मद हुसैन, निम्स यूनिवर्सिटी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शोभा तोमर, विख्यात पंजाबी पॉप गायक शंकर साहनी, विख्यात ज्योतिषाचार्य टैरो कार्ड रीडर, डॉक्टर वाई राखी. वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री जयश्री अरोरा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता अशोक चौधरी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता अशोक चौधरी, भारतीय फोक एवं आदिवासी कला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल रतनलाल वेद कार्यक्रम व संचालन आकाशवाणी दिल्ली की वरिष्ठ उद्घोषिका मीना जैन को भी सम्मानित किया गया। शिव विनायक शर्मा ने बताया कि इस भव्य राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, राजस्थान हरियाणा, पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, दुबई, लंदन, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मारीशस आदि देशों से ऐसी प्रभावशाली महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लिया, जिन्होंने मंजिलें खुद तय की और रास्ते भी खुद बनाए हैं। सम्मेलन में नारी जाति के उत्थान के लक्ष्य के साथ संस्कार, सर्वोदयता, समता के साथ-साथ अनेक बिंदुओं पर चिंतन और मंथन से प्रभावशाली राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की नींव रखी गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles