खरसियाछत्तीसगढ़

अंडाशय में थी 20 सेंटीमीटर की ओवेरियन सिस्ट, डॉ.संजय अग्रवाल ने किया सफल ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ…

खरसिया। सीएचएमओ डॉ.मधुलिका ठाकुर के मार्गदर्शन में बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल और सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ.दिलेश्वर पटेल ने खरसिया सिविल अस्पताल की दशा और दिशा को संवार दिया है। यहां प्रतिदिन सफल सिजेरियन होते हैं। वहीं निरंतर बढ़ती ओपीडी मरीजों और डॉक्टरों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक बन गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शनिवार को पुरानी बस्ती की अंबा चौहान डिलीवरी के लिए भर्ती हुई। उनकी जांच के बाद पाया गया कि उनके अंडाशय में डिंबग्रंथि पुटी है, जिसकी साइज भी बहुत बड़ी हो चुकी थी। ऐसे में डॉ.संजय अग्रवाल और डॉ.सजन अग्रवाल ने उनके ऑपरेशन का बीड़ा उठाया। वहीं सफल ऑपरेशन के द्वारा लगभग 20 सेंटीमीटर की डिंबग्रंथि को बाहर किया गया साथ ही गर्भाशय में पल रहे बच्चे को भी सकुशल बाहर निकाला गया। अब जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण तरह स्वस्थ हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

नगर के लिए वरदान हैं डॉ.संजय

लंबे समय तक खरसिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। वहीं डिलीवरी के लिए रायगढ़ का रुख करना होता था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय अग्रवाल के सिविल अस्पताल में आ जाने से अब नासिर्फ सिविल अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध हो गई है वरन् डॉक्टर संजय अग्रवाल के मधुर व्यवहार तथा स्त्री संबंधित रोगों में विशेष पकड़ होने की वजह से सिविल अस्पताल में महिला मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही है।

Related Articles