छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विश्व पर्यावरण दिवस: पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण …

चांपा। पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ- लाइफ स्टाइल फार इनवायरमेंट थीम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी के सहायक शिक्षक ममता जायसवाल के घर पर संचालित समर कैंप के बच्चों द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया । बच्चों के द्वारा पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया । ममता जायसवाल ने बच्चो को मिशन लाइफ ( पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के थीम पर बच्चों के बीच पर्यावरण के संरक्षण व महत्व को बताते हुए चित्रकला एवं पेंटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भाग लिया और उस थीम पर बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण को अपने अपने थीम पर उकेर कर सन्देश दिया । इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । बच्चो ने बताया कि हम सबको एक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए तथा बच्चो ने अपने अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाने की बात भी कही । मिशन लाइफ के तहत बच्चो ने स्कूल की साफ सफाई , पानी बचाव , प्लास्टिक मुक्त स्कूल , पर्यावरण बचाव का संकल्प लिया ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

Related Articles