Uncategorized

IPL मैच में सट्टा खिलाते एक सटोरिया गिरफ्तार …

img 20240528 wa00017184801783085000577 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में चल रहे जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर एवं जांजगीर पुलिस को आईपीएल मैच में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश बजाज निवासी जांजगीर द्वारा पालीटेक्निक रोड ग्रन्थालय के सामने पेंड्री भांठा जांजगीर के पास कार में बैठकर मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा है विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया।जिसके कब्जे से 1 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 20000 रुपये बरामद किया गया। आरोपी आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उक्त कार्रवाई में DSP संगम राम, निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उ नि भवानी सिंह थाना जांजगीर एवं उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी एवम सायबर सेल से एएसआई रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा आरक्षक आनंद किशोर सिंह का योगदान सराहनीय रहा

Related Articles