छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

लंबे इंतजार के बाद शुरू हो रहे शिक्षक पदोन्नति में बरती जाएगी पारदर्शिता : इंजी रवि पाण्डेय

0 नवीन शिक्षक संघ ने काउंसिलिंग पूर्व रिक्त स्थान के प्रकाशन के लिए इँजी पाण्डेय को सौपा मांग पत्र…

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर चांपा। पूरे प्रदेश मे प्राथमिक मिडिल शिक्षक संवर्गो के साथ उच्च वर्ग शिक्षको का प्रमोशन प्रधान पाठक व उच्च वर्ग शिक्षक मे किया जाना है ,जिसके लिए जोर शोर से शिक्षा विभाग के व्दारा काउँसलिॆग की तैयारी की जा रही है ,जिसमे जांजगीर चाम्पा जिले मे काउँसलिंग के पूर्व प्रधानपाठक व शिक्षक पद के लिए रिक्त पद का प्रकाशन नही किया जा रहा है ,जिसके कारण काउँसलिंग मे पारदर्शिता नही हो पा रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इसमे काउँसलिंग पूर्व रिक्त स्थान के प्रकाशन को लेकर नवीन शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधियो ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय से भेंट करके काउँसलिंग पूर्व रिक्त स्थान जारी कराने हेतु साथ ही पति पत्नि को एक स्थान पर या आसपास पदोन्नत करने हेतु मांग पत्र सौपा ।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश सचिव इँजी पाण्डेय के व्दारा शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा के नाम पत्र लिखकर प्रमोशन मे काउँसलिंग के पूर्व रिक्त स्थान का प्रकाशन व काउँसलिंग मे पति पत्नि सुविधा का लाभ देकर पदोन्नति करने संबंधि पत्र संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा के नाम प्रेषित किया ।इस मौके पर उपस्थित शिक्षको को इँजी पाण्डेय ने भरोसा दिलाया की पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षको की पदोन्नति विभाग के व्दारा की जाएगी।इँजी पाण्डेय के त्वरित कार्यवाही से शिक्षको ने प्रसन्नता व्यक्त की काउँसलिंग पूर्व रिक्त स्थान कि मांग करने करने वालो मे प्रमुख रूप से नवीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी विक्रान्त साहू दीपक थवाईत ,रामस्वरूप साहू शिवलाल कहरा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles