Uncategorized

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन …

img 20260503 wa00082795202691419265346 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में कचहरी चौक, जांजगीर-चांपा में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी वृद्धि और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उज्ज्वला योजना का हवाला देने वाली सरकार आज आम आदमी को रसोई चलाने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने इसे “जनता की जेब पर सीधा हमला” बताया।  जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही हैं। गलत नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिसे कांग्रेस अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

img 20260503 wa00071979230503116937494 Console Corptech

जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने कहा कि केवल गैस ही नहीं, बल्कि तेल, दाल और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। इसका सबसे अधिक असर रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों, मजदूरों और निम्न आय वर्ग पर पड़ रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साय सरकार महंगाई रोकने के बजाय केंद्र सरकार की विफल नीतियों का मौन समर्थन कर रही है। वहीं जिला महामंत्री विवेक सिसोदिया ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी

img 20260503 wa0009937074229805268882 Console Corptech

विरोध प्रदर्शन में विरोध प्रदर्शन में सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, राइस किंग खूंटे, चंद्रकुमार ओग्रे, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामविलास राठौर, विजय प्रकाश तिवारी, सुनील साधवानी, योगेन्द्र प्रताप सिंह गौरव, हृशिकेश उपाध्याय, अमन अग्रवाल, प्रीतम कश्यप, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह, रेखा सोनवान, चंपा प्रधान, गीता केशव सोनी, सुखराम गढ़वाल, किशन आदित्य, पवन कश्यप, जमुना राठौर, राजा सिद्दीकी, विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अक्षय टेकाम, अनिल चौरसिया, अतीक कुरैशी सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles