Uncategorized

सांसद जांगड़े ने किया 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शुभारंभ …

img 20260822 wa00554480224886796837181 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आज जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, इंजी रवि पाण्डे, श्री अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, हितेश यादव, श्रीमती नंदनी राजवाड़े, विवेका गोपाल,पुरुषोत्तम शर्मा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे , जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं व खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच जोन से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसमें मल्लखंब के बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग तथा हैंडबॉल में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री कमलेश जांगड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

img 20260822 wa00542844908206925562444 Console Corptech

कलेक्टर सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मल्लखंब एवं हैंडबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles