छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

33 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में लगातार अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बलौदा पुलिस ने एक युवक से 33 पाव देशी शराब बिक्री करते पकड़ा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिला कि डोंगरी निवासी हरप्रसाद रोहिदास अपने घर में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही पर हरप्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी डोंगरी, झुमरपारा, थाना बलौदा के कब्जे से 33 पाव देसी प्लेन शराब बरामद किया गया।आरोपी हरप्रसाद रोहिदास उम्र 32 निवासी डोंगरी, झुमरपारा, थाना बलौदा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी, प्र.आर. शरीफुददीन खान,आरक्षक अमन राजपूत, संतोष रात्रे, हेमंत साहू एवं श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles