छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में हुआ मध्यान्ह भोजन संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन…

जांजगीर चांपा। मध्यान्ह भोजन संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय जांजगीर नगर पालिका के सांस्कृतिक भवन मे हुआ। जिसमे मुख्य अतिथी के रूप मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय थे। अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल, विशिष्ट अतिथी के रूप मे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आभास बोस ,नगरपालिका के सभापति रामविलास राठौर उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय ने रसोइया संघ के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ सरकार रसोइया संघ के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है रसोइया संगठन की महिला सदस्य सरकारी स्कूलो मे पूरे मनोयोग से मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य करती है जिसके कारण सरकार की महत्वकांक्षी योजना पूरे प्रदेश मे संचालित हो रही है इनको सम्मानजनक मानदेय देने का कार्य भूपेश सरकार ने किया है और आगे भी इनके हित मे जो भी अच्छा किया जा सके एैसा प्रयास किया जाएगा नपाध्यक्ष भगवान दास गढेवाल ने रसोइया संघ को हर संभव सहायता देने की बात कही जिला कांग्रेस के महामंत्री आभास बोस ने रसोइया संगठन के समर्पित भाव की सराहना करते हुए एकजुटता की बात कही कार्यक्रम को नपा के सभापति रामविलास राठौर ने भी संबोधित किया कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन कृष्णा कंवर ने किया इस अवसर पर रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक कृष्णा कंवर संभागीय अध्यक्ष शांति यादव बद्रीका रत्नाकर खगेश यादव ,मयुरा धीवर ,बद्रीका ,मोगरा ,सावित्री शुकवारा ,अँजली खरे ,शीतल ,ध्वजाराम सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे सहित सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles