Uncategorized

शाला प्रवेश उत्सव: लंबी छुट्टियां मनाकर स्कूल लौटे बच्चें,नपाध्यक्ष जय थवाईत ने छात्रों का तिलक लगा कर किया स्वागत …

img 20240626 wa00135118807493374167959 1 Console Corptech

चांपा। लंबी छुट्टियां मना कर छात्र अब स्कूल लौट रहे है। चांपा के आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत भी पहुंचे। आज से स्कूल चले हम अभियान के तहत नपाध्यक्ष जय थवाईत ने तिलक लगाकर छात्राओं को पुस्तकें प्रदान की और उन्होंने कहा कि, शिक्षा की अमूल्य निधि जीवन भर साथ देती है। उसके बाद बच्चों को मुंह मीठा कर किताबें बांटी जा रही है। 26 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। आपको बता दे कि सभी सरकारी स्कूलों में 26 जून से लेकर 15 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
img 20240626 wa0006879220854374688123 Console Corptech

शाला प्रवेश उत्सव पर तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। आज से स्कूल खुल गए हैं। शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर नव प्रवेशी बच्चों का आज आत्मानंद स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत द्वारा शाला स्टॉफ़ के बीच बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20240626 wa00104226076575213526756 Console Corptech

बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश का वितरण भी किया गया। सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। फिर छात्राओं ने वंदना की जिसके बाद स्कूल में सत्र की शुरुआत होने पर बच्चों का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले छात्रों को तिलक लगाया गया और किताबें बांटी गई।

Related Articles