Uncategorized

नन्हीं शारवी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा, क्लासिकल डांस में अव्वल आकर बढ़ाया प्रदेश व देश का मान…

जांजगीर-चांपा। कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। ये सच कर दिखाया है महज दस साल की मासूम शारवी ने। चांपा के निरीक्षक मनीष सिंह परिहार की सुपुत्री शारवी ने चार देशों के प्रतिभागियों को धूल चटाते हुए जिला, प्रदेश के साथ ही अंचल का मान बढ़ाया है। ग्वालियर मध्यप्रदेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा उद्भव उत्सव 2022 में शारवी के कत्थक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बचपन से ही क्लासिकल डांस के प्रति शारवी की विशेष रूचि रही है। मां गरिमा सिंह परिहार के निर्देशन में शारवी भिलाई के डांस डायरेक्टर तरूण शर्मा से यह गुर सीख रहीं है। उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मारते हुए शारवी ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते यह मुकाम हासिल किया। जांजगीर-चांपा जिले की बेटी शारवी सिंह परिहार ने अपनी प्रतिभा के दम पर नृत्य कला के क्षेत्र में जिला, प्रदेश, राष्ट्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। होनहार शारवी हसदेव पब्लिक स्कूल की छात्रा है। अपने नृत्य कला से स्कूल का मान बढ़ाते हुए लगातार अनेक कार्यक्रमों में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करतीं रही है। होनहार शारवी जांबाज पुलिस अफसर मनीष सिंह परिहार की सुपुत्री है। वैसे भी मनीष सिंह परिहार कोई परिचय के मोहताज नही है। अपने कार्यों एवं अपने जांबाजी के लिए जाने जाते हैं। आपकों बता दें कि उदभव उत्सव 2022 में श्रीलंका, ताइवान, केयरगिस्तान, कज़ाकिश्तन और भारत के इंदौर, औरंगाबाद, दिल्ली, ग्वालियर, नागपुर, असम, जम्मू कश्मीर, केरल के साथ छत्तीसगढ़ के भिलाई व रायपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। शारवी ने क्लासिकल डांस में परचम लहराया। वहीं सेमी क्लासिकल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शारवी इस मुकाम को पाने के लिए तीन सालों से जीतोड़ मेहनत किया है।  

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

छोटी उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां
होनहार लाडली शारवी की उम्र भले ही सिर्फ दस वर्ष है, लेकिन अपनी प्रतिभा के बदौलत उसने अभी भी बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शारवी ने अब तक एक अंतर्राष्ट्रीय और चार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करवा चुकी है। इसमें रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम कुशल महोसव 2022 में नृत्य मयूरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह बिलासपुर में अयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम मधुगंजन 2022 में प्रथम पुरस्कार, उदयपुर के पुष्कर में आयोजित ऐईडीए अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम 2022 में प्रथम, जांबवती नगरी पुष्कर 2022 में जबरदस्त प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान, भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम प्राज्ञ उत्सव 2022 में प्रथम और बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रणावम 2022 में कला नविष्ठा 2022 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

Related Articles