छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छग राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य जिसे महतारी माँ का दर्जा प्राप्त – नपाध्यक्ष जय थवाईत …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं। छत्तीसगढ में भूपेश बघेल की सरकार ने पिछले 4 वर्षों में जनजीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है। बता दें कि मध्यप्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार सभी वर्गों को साथ में लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। श्री थवाईत ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नौजवान हो गया है। लोगों के रोजगार, शिक्षा और संस्कृति में राज्य आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि चार साल में सरकार ने छत्तीसगढ़ में कई योजनाओं से लोगों के लिए विकास के दरवाजे खोले हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

नपाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि हमारी कांग्रेस की सरकार ने राज्य की बागडोर संभालते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने का काम किया। किसानों की कर्ज माफी और उन्हें उपज की वाजिब कीमत दिलाने की पहल की। जल, जंगल, जमीन से जुड़े वनवासियों को वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए गए, अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून को प्रभावी बनाया गया है। किसानों और ग्रामीणों को राज्य की अर्थव्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की। गौठानों में आर्थिक गतिविधियों के लिए महिला समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से जोड़ा गया। अब इस कार्य को और आगे बढ़ाते हुए गौठानों में रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इसका सीधा फायदा युवाओं को मिल रहा है। इससे गांवों में रोजगार के नये-नये अवसर बढ़ रहे हैं। राज्य के समावेशी विकास के लिए हमने न्याय योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की। इन न्याय योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। राज्य में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी परिणाम आज सकारात्मक रूप में हमारे सामने हैं। राज्य की जनहितैषी योजनाओं के साथ हम ‘न्याय’ का एक नया अध्याय लिख रहे हैं और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने की ओर सतत अग्रसर हैं। यही कारण है छत्तीसगढ़ में बेरोजगार देश में सबसे कम है।

श्री थवाईत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार सालों में 6 नये जिले, 85 तहसील और 11 नये अनुविभाग बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जो कोदोे, कुटकी, रागी की खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सब्सिडी दे रहा है। गोधन न्याय योजना में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ अब गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ाया, जो किसान खेती-किसानी छोड़ चुके थे। उन किसानों ने भी अब खेती-किसानी की ओर रूख किया है।धान खरीदी का काम पूरे राज्य में एक नवम्बर से शुरू हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य जिसे महतारी माँ का दर्जा है प्राप्त- नपाध्यक्ष जय थवाईत – नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने कहा छत्तीसगढ़ वैदिक एवं पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों का रहा है। श्री थवाईत ने कहा कि यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। एक संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है। छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 01 नवम्बर 2000 को हुआ था और यह भारत का 26 वां राज्य है।छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे ‘महतारी’ (मां) का दर्जा दिया गया है।

Related Articles