Uncategorized

छग में बड़े सट्टा का भंडाफोड़,गोवा में पुलिस की छापेमारी 8 सट्टेबाज पकड़ाए …

img 20240522 1444124095138106901656861 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/कोरबा। महादेव एप के तार कोरबा से जुड़ गए हैं। पुलिस ने डीडीएम रोड में रहने वाले युवक प्रतीक विधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बैंक खाते के स्टेटमेेंट से 17 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। प्रतीक से पूछताछ के बाद पुलिस ने गोवा के एक फ्लैट में छापा मारकर सात सटोरिए को गिरफ्तार किया था। इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा और गोवा के युवक शामिल हैं। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियाें पर साजिस और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आगे की जांच कर रही है। यह पहला अवसर है जब कोरबा पुलिस ने आईपीएल में महादेव एप से होने वाले सट्टा के मामले में इतने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई चौकाने वाली जानकारी मिली है। इस संबंध में पुलिस सबूत जुटा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आईपीएल सीजन में सट्टा खेलने और खिलाने के संबंध में जानकारियां मिल रही थी। इसी दोरान पुलिस को इस खेल में शामिल प्रतीक विधवानी के बारे में पता चला। पुलिस ने डीडीएम रोड स्थित प्रतीक के मकान में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। प्रतीक के मोबाइल फोन की जांच की गई। उसमें कई बैंक खातों के नंबर और व्हाट्सएप के ग्रुप मिले। जिससे पता चला कि बैंक खातों में प्रतीक विधवानी के जरिए लेनदेन हुआ है। पुलिस ने प्रतीक के बैंक खातों की जांच की। तब इसमें पता चला कि प्रतीक ने अलग-अलग बैंक खातों से 17 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। पूछताछ में पता चला कि प्रतीक महादेव एप से जुड़ा हुआ है और इसका गिरोह गोवा में बैठकर संगठित तरीके से सट्टा के कारोबार को चला रहा है। तब पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और प्रतीक के मोबाइल फोन से मिले कुछ महत्वपूर्ण नंबरों की निगरानी शुरू की। इसमें पुष्टि हुई कि सटोरिए का गिरोह गोवा में बैठकर छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों में सट्टा चला रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने गोवा के जयरामनगर स्थित पुनिया संडेंस भवन में दबिश दी और चार सटोरियों को पकड़ लिया। सटोरियों ने सट्टा खिलाने के लिए अपना दफ्तर बना लिया था और वहीं से देशभर में सट्टा खेला रहे थे। पूछताछ में पता चला कि महादेव एम-100 आईडी पैनल के माध्यम से सट्टा को स्वीकार करते थे। इन चारों की निशादेही पर पुलिस ने तीन अन्य सटोरियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में महादेव एप 151 आईडी का भी पता चला। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सटारियों के कब्जे से 13 लैपटॉप और 48 मोबाइल फोन बरामद किया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

गिरफ्तार आरोपी
01 प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी उम्र 36 वर्ष साकिन डीडीएम रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
02 मनीष उदाषी पिता स्व. अमरलाल उदाषी उम्र 36 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 3 थाना सिविल लाइन रायपुर।
03 सौरभ नरेश मनुज पिता नरेश मनुज उम्र 22 साल निवासी दयाल नगर सिंधी मोहल्ला वर्धा थाना बाजार चौक जिला वर्धा महाराष्ट्र।
04 मधुर सेवल वलेचा पिता सेवल वलेचा उम्र 22 साल निवासी महादेव घाट रोड सत्य विहार कॉलोनी रायपुर।
05 नारायण कुमार निषाद पिता बहरिकराम निषाद उम्र 23 साल निवासी पार्वती नगर गांधीनगर मुर्रा भट्टी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
06 कुलदीप सिंह पिता शमशेर सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम बहू थाना व पोस्ट भट्टू जिला फतेहबाद हरियाणा।
07 टिकेंद्र मांडवी पिता श्री हीरामन लाल मांडवी उम्र 25 वर्ष निवासी पाटन ग्राम बाहरडीह थाना उतई जिला दुर्ग, हाल मुकाम ग्राम बोरसी दुर्ग।
08 दिनेश दीलीप वासवानी पिता दिलीप वासवानी उम्र 30 वर्ष पता तुलसी नगर जरी पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र

खातेदारों के नाम – 1. विजय धारी पिता स्व. सुरेन्द्र धारी उम्र 34 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती धनवार पारा कोरबा। आदित्य प्रसाद खैरवार पिता सुखनाथ खैरवार उम्र 19 वर्ष निवासी सलियाभाठा करतला जिला कोरबा। मुन्ना खान पिता मो० सुध्धु उम्र 47 वर्ष निवासी सीतामणी कोरबा। मनीष पाहुजा पिता स्व. राजकुमार पाहुजा उम्र 34 वर्ष निवासी शांतिनगर मुड़ापार कोरबा।

    Related Articles