छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिले में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर,देखे कब कहा लगेगा शिविर …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में आम ग्रामीणजनों की समस्याओं, आवश्यकताओं एव शिकायतों के समाधान आसानी हो सके इसके लिए 09 जुलाई 2024 से 26 दिसम्बर 2024 तक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणजनों के समस्याओं का निराकरण करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

कब और कहां होगा शिविर का आयोजन – जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 9 जुलाई को अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटगढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में, 25 जुलाई को नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केरा के पंचायत भवन के सामने में, 6 अगस्त को पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसा के पंचायत भवन के पास, 22 अगस्त को बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे-ब के शासकीय प्राथमिक शाला प्रागंण में, 10 सितम्बर बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करनौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रागंण में, 26 सितम्बर को नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा के मनका दाई मंदिर के पास, 8 अक्टूबर को अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिया झू के हाई स्कूल परिसर में, 24 अक्टूबर को पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरी के स्कूल मैदान में, 12 नवम्बर को बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमंदा के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में, 28 नवम्बर को बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहर के पूर्व माध्यमिक शाला प्रागंण में 10 दिसम्बर को नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलखन के पंचायत भवन के सामने एवं 26 दिसम्बर को अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीपाली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles