Uncategorized

चांपा में ज़मीन विवाद ने ली जान, खूनी संघर्ष में एक की मौत, एक गंभीर घायल!

img 20250430 wa00236422083108930556009 Console Corptech

चांपा। कोटाडबरी गांव आज शाम उस वक़्त दहल उठा जब पुराने ज़मीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शांति पटेल उर्फ गणेश (उम्र 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech
img 20250430 wa00252959679182382317480 Console Corptech

जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े का आरोपी भेष कुमार पटेल है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच ज़मीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक टकराव में बदल गया।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech
img 20250430 1918045786046537630492504 1024x5764270583719122396951 1 Console Corptech

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी यडुमणि सिदार और चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। फिलहाल चांपा पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है

Related Articles