छत्तीसगढ़सक्ती

सचिव थी दो दिनों की अवकाश पर, फिर भी सरपंच उपसरपंच ने लगाया सचिव पर आरोप…

मालखरौदा। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा में 26 जनवरी को सचिव पंचायत भवन नही आई, जो विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

एक ओर जहां सरपंच और उपसरपंच सचिव पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सचिव अवकाश लेने की बात करते नजर आ रहे हैं। जिस पर घमासान मचा हुआ है। बता दें कि 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था। साथ ही तिरंगा फहराया जा रहा था, लेकिन ग्राम पंचायत बड़े बड़े पाडरमुडा में सरपंच और उपसरपंच का आरोप है कि सचिव यामिनी धीरहे ने जानबूझ कर ग्राम पंचायत को ताला देकर घर में थी, जिसको लेकर के मामले में जनपद पंचायत मालखरौदा में शिकायत की गई है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार – सचिव यामनी धीरहे

वही पूरे मामले में जब ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा की सचिव यामिनी धिरहे से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं 2 दिनों के अवकाश में थी। जिसका मैंने मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पहले से सूचित कर दी थी। इसके बाद भी मुझ पर इस तरह के आरोप लगाया जा रहा है, जो कि बिल्कुल निराधार है। मामला तूल पकड़ने के बाद सचिव ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा में बड़े ही उत्साह के साथ तिरंगा लहराया गया था।

मामले पर क्या कहते है सीईओ संदीप पोयम

मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप पोयम से मामले में बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत की सचिव यामनी धीरहे को मेडिकल अवकाश दिया गया था 2 दिनों का जिस वजह से ग्राम पंचायत में नहीं गई थी साथ ही ग्राम पंचायत से शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायत को ताला देकर सचिव जानबूझकर पंचायत नहीं आई जोकि मेडिकल अवकाश होने के कारण सचिव ग्राम पंचायत नहीं गई थी।

Related Articles