छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छग के भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने कांग्रेस पर किया प्रहार, जनसंपर्क अभियान में पहुंचे जांजगीर…


जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छग के भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने आज जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में मीडिया संवाद किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार के नौ सालों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जिस समय नरेन्द्र मोदी PM बने, उस समय देश में विषम परिस्थिति थी। मोदी ने गरीबी देखी है, इसलिए गरीबों का दर्द समझते हुए देश को एक कुशल नेतृत्व दिया। गरीबों के लिए जन धन खाता खुलवाया गया। गरीबों को जहां नल से पानी मुहैया कराया जा रहा है तो वहीं पीएम आवास का सपना भी गरीबों का साकार किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य ने 16 लाख पीएम आवास का पैसा वापस कर दिया। नितिन नवीन ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख आवास का पैसा वापस करने का आरोप लगाया जिसके कारण प्रदेश के 16 लाख लोग पीएम आवास से वंचित हों गए, केंद्र सरकार घर घर पानी पहुंचाने कि योजना बनायीं है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने इसमें बन्दर बाँट कर लोगो को पानी की सुविधा से वंचित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर ही ईडी आईटी के छापे के सवाल पर कहा कि गलत करोगो, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस को गंगाजल की झूठी कसम खाने वाली बताया। 

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles