छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं…

जांजगीर चांपा। नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा- होली के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech


होली के पूर्व दिन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में राजेश अग्रवाल ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

rajan Console Corptech

Related Articles