Uncategorized

कलेक्टर बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को वितरण किया पोषण आहार किट …

     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने टीबी उन्मूलन अंतर्गत 05 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार किट वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, संस्थाओं, समाज सेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि निक्षय मित्र बनकर सहायता करें। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे शीघ्र स्वस्थ होते है। कलेक्टर ने कहा कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और जरूरतमंद मरीजों को सहयोग प्रदान कर जिले को टीबी मुक्त बनाने में योगदान दें।

Related Articles