छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धान खरीदी केन्द्र खैजा में अनियमितता पाए जाने पर खरीदी केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश…

बलौदा। कलेक्टर ने बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का किया। इस दौरान धान ख़रीदी से संबंधित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर ट्रक में लोडेड धान को उतरवाकर धान की मात्रा , गुणवत्ता और किस्म की जांच कराई। साथ ही धान खरीदी केन्द्र खैजा में अनियमितता पाए जाने पर खरीदी केन्द्र प्रभारी को तत्काल हटाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में अपनी उपस्थिति में धान का कराया तौल ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बलौदा विकासखंड के सुदूर क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र खैजा और खिसोरा का औचक निरीक्षण किया । कलेक्टर ने अपनी प्रत्यक्ष उपस्थित में ही खैजा और खिसोरा धान खरीदी केन्द्रों के अलग-अलग जगहों पर रखे हुए धान के बोरे को निकलवाकर धान की मात्रा, गुणवत्ता, किस्म, नमी की मात्रा आदि का जांच कराते हुए खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र खैजा में खड़े ट्रक में लोडेड धान को उतरवाकर धान की मात्रा और किस्म का जांच कराया। जांच के दौरान ट्रक में मोटा धान के बदले अधिकांश बोरो में सरना धान पाया गया। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्र खैजा में गत दिवस में खरीदे गए धान बिना सीले और बिना स्टाकिंग किए अव्यवस्थित रखा हुआ पाया गया तथा रैन्डम तौल करने पर कई बोरो में मानक वजन से कम वजन पाया गया। कलेक्टर ने जांच के दौरान उपार्जन केन्द्र खैजा में धान खरीदी कार्य में अनियमितता पाये जाने पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी सह प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान के बारिश से बचाव के लिए केप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में टोकन कटाने वाले किसानों की सूची का निरीक्षण करते हुए किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखकर व्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने कहा। कलेक्टर ने आगामी समय मे धान खरीदी कार्य बढ़ने पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखते हुए समय पर धान का उठाव भी कराये जाने कहा। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम और तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी कार्य का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डी.आर.सी. एस उमेश गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ममता यादव, तहसीलदार सुश्री गरिमा मनहर, सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अश्विनी पांडेय, प्रभारी खाद्य अधिकारी कौशल किशोर साहू, जिला विपणन अधिकारी सुनिल सिंह राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles