छत्तीसगढ़जांजगीर चांपारायगढ़

अपनी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे आमनागरिक, कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई …

सक्तीकलेक्टोरेट कार्यालय में आज बड़ी संख्या में आमनागरिक अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर के पास निराकरण के लिए पंहुचे। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी समास्याओं का निराकरण किया और संबंधित अधिरियों को शेष आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरकण करने के निर्देश दिए। आज जिले के विभिन्न अंचलो से आए हुए 50 से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनकी समस्याओं का निराकरण कराया गया। जो आवेदन निराकृत नहीं हो सके, उन्हें एक सप्ताह के अंदर निराकृत करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश आवेदन गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, मकान का पट्टा दिलाने, विद्युतीकरण कराए जाने व सीमांकन कराए जाने से संबंधित शिकायतें सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles