छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

इंजी. पाण्डेय ने खिलाड़ियों को दिए सफलता के मूलमंत्र, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए दल को किया रवाना…

जांजगीर-चांपा। ’’लक्ष्य निर्धारण, धैर्य के साथ प्रयास और निरंतरता बनाये रखना ही जीवन मे सफलता के 3 मूल मंत्र है।’’

pratik Console Corptech

उक्त बातें कराते खिलाड़ी दल को दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए यात्रा शुरू होने से पूर्व नैला रेलवे स्टेशन मे रवाना करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। ज्ञात हो कि दिनांक 16 से 18 अप्रेल दिल्ली मे राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छ.ग. राज्य कराते संघ द्वारा होली क्रास सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर मे राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे जांजगीर-चांपा से 41 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, रजत और कास्य मिलकर 25 पदक अर्जित किया। इसमें से स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियो का चयन दिल्ली मे होने वाले राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर अग्रवाल , आशुतोष शर्मा, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, सजन अग्रवाल, रामू भैना कोच, भुवन भैना, ममता कौशिक, अमन कुमार नामदेव, छाया कौशिक, सुरभि रत्नाकर, सौर्या साहू, आकांक्षा साहू, मयंक रत्नाकर, युवराज देवांगन, स्वप्निल आदित्य धरम, जकक्रास भारद्वाज, आकाश यादव, दिव्यांशु पाण्डेय, शिवाशिश मिश्रा, ज्योति कश्यप, आयुष कश्यप कविता कश्यप, तिलेश्वरी कश्यप, नमनदास, धनेश्वरी जांगड़े उपस्थित थे।

Related Articles