Uncategorized

निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश …

img 20260602 wa00588144545330192973937 Console Corptech

चांपा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली वायर, 750 रुपये नकद और तार काटने का कटर बरामद किया गया है।

प्रार्थी सौरव कुमार सराफ, निवासी चांपा ने 1 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोरवा पारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में 31 मई की रात चोरी की घटना हुई। चौकीदार श्रवण कुमार यादव की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी के दौरान एक आरोपी को बिजली के तार और कटर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने पहले भी उसी मकान से करीब 30 हजार रुपये के बिजली तार चोरी करना स्वीकार किया। इस मामले में थाना चांपा में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में डॉ. राधेश्याम सोनी, निवासी चांपा ने शिकायत दर्ज कराई कि मारूति टाउनशिप स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से 13 मई 2026 को सीसीटीवी कैमरा और 30 मई 2026 को बिजली के तार चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना चांपा में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

रात में पकड़े गए संदेही कार्तिक दास महंत से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी किए गए बिजली तारों को जलाकर कॉपर वायर निकालने और उसे मदन लाल बरेठ को बेचने की बात भी कबूली। पुलिस ने 02 जून 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी कार्तिक दास महंत (23 वर्ष), निवासी भाठापारा, चांपा, नारायण चौहान (19 वर्ष), निवासी भाठापारा, चांपा, मदन लाल बरेठ (35 वर्ष), निवासी नयापारा, चांपा है। सभी आरोपियों से लगभग 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर,बिजली वायर, 750 रुपये नकद, तार काटने का कटर बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उनि सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles