Uncategorized

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

img 20260219 wa00458496251745613146846 Console Corptech


जांजगीर-चांपा जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी पर शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 8.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

मामले का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन, निवासी अखराभांठा, जिला सक्ती ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में आरोपी से पहचान होने के बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज और अन्य निवेशकों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का प्रलोभन दिया। इस झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों ने नकद, आरटीजीएस, एनईएफटी व चेक के माध्यम से कुल 8.45 करोड़ रुपये निवेश किए। कुछ समय तक आंशिक भुगतान के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः धोखाधड़ी का मामला सामने आया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
एक क्रेटा कार
12 अलग-अलग बैंकों की चेकबुक
09 डेबिट कार्ड व 08 क्रेडिट कार्ड
एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस
03 महंगे मोबाइल फोन
30,000 रुपये नकद
बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध धारा 420 व 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, आर0 आदित्य प्रताप, गोपेश्वर सिंह, म.आर. निरमा टोप्पों एवं सायबर से प्र.आर. विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles